{"_id":"c99310752e9b3dc25084b1d9edbe06e5","slug":"woman-died-from-jaundice-at-igmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को जन्म देने के बाद पीलिया से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को जन्म देने के बाद पीलिया से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में पीलिया से वीरवार को एक और मौत हो गई। आईजीएमसी में संजौली की प्रसूता ने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही महिला को यहां भर्ती किया गया था। इसकी उम्र 25 साल थी। रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला हेपेटाइटिस ए और ई से पीड़ित थी।
विज्ञापन
महिला ने कमला नेहरू अस्पताल में 13 फरवरी को बच्ची को जन्म दिया। दो दिन बाद ही यह पीलिया की चपेट में आ गई। उसे केएनएच से आईजीएमसी उपचार के लिए भेज दिया गया। 15 फरवरी को संजौली की सुप्रिया को आईजीएमसी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
इसे स्पेशल वार्ड में रखा गया था, लेकिन इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद इसे हाइडिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में शिफ्ट किया गया। यहां दो दिन महिला को वेंटीलेंटर पर रखा गया था। बुधवार रात को महिला की तबीयत और बिगड़ गई। चिकित्सकों ने इसे आईसीयू में शिफ्ट किया।
विज्ञापन
वीरवार को भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इसने दम तोड़ दिया। प्रदेश में पीलिया से मौत का आंकड़ा काफी बताया जा रहा है। हालांकि, विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अब तक पीलिया से तीन मौतें हुई हैं।
स्टेट सर्विलेंस ऑफिसर डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज का कहना है कि पीलिया से यह तीसरी मौत है। इससे पहले पीलिया से दो मौतें हो चुकी हैं।