बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आने से आशा वर्कर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर रविवार दोपहर रोहांडा में ट्रक की चपेट में आने से आशा वर्कर महिला की मौत हो गई है। महिला बाइक पर सवार थी और बाइक ट्रक के आगे चल रही थी।
इसी दौरान बारिश में बाइक स्किड हो गई और महिला नीचे गिर गई। इससे पीछे से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे महिला आ गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। सूचना मिलने पर निहरी पुलिस चौकी से पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर रोहांडा के मझोठी गांव में ट्रक (एचपी 65-3730) को पास देते हुए बाइक (एचपी30-4877) स्किड हो गई।
बाइक पर पीछे बैठी भगवती देवी पत्नी माठू राम निवासी कोटलू, करसोग गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला का सिर टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला मंडी से रिश्तेदार के साथ बाइक पर घर जा रही थी। भगवती देवी करसोग के विधायक हीरा लाल की मुंहबोली बुआ की बेटी थी।
इसी दौरान रोहांडा के निकट हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार हुक्म चंद भी घायल हो गया। इसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी में उपचार करवाया गया है। सूचना मिलने पर बीएसएल पुलिस थाना के तहत पुलिस चौकी निहरी से दल मौका पर पहुंचा। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।