फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman constable slapped congress mla Asha Kumari

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने महिला कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, हंगामा

Sat, 30 Dec 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Dec 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
woman constable slapped congress mla Asha Kumari

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचने से पहले खासा हंगामा हो गया। डलहौजी से कांग्रेस विधायक, पूर्व मंत्री और पार्टी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने तैश में आकर पार्टी कार्यालय के गेट पर एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने भी उनपर हाथ उठा दिया। इस पर खूब हंगामा हो गया। विधायक का आरोप है कि पहचान बताने के बावजूद महिला कांस्टेबल ने उन्हें राहुल गांधी की बैठक में जाने से रोका। उन्हें और अन्य महिला कार्यकर्ताओं को धक्का दिया और अपशब्द कहे। उधर, राहुल गांधी ने बैठक में इस प्रकरण पर विधायक एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उनकी तरफ इशारा कर कहा कि ये कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। उन्होंने इस तरह से जो भी किया, वह गलत है। आशा कुमारी ने बैठक में राहुल के सामने माफी मांगने के अलावा मीडिया में भी अपने व्यवहार पर खेद जताया। उधर, महिला कांस्टेबल ने विधायक के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल ने आशा के व्यवहार पर जताई नाराजगी

woman constable slapped congress mla Asha Kumari

राहुल गांधी के शुक्रवार को राजीव भवन शिमला पहुंचने से पहले ही कांग्रेस विधायक आशा कुमारी, मुकेश अग्निहोत्री, धनीराम शांडिल आदि कांग्रेस नेता सर्कुलर रोड पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वे गेट से प्रवेश करने लगे तो इसी बीच एसपीजी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

भीड़-भड़क्के में पुलिसवालों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का- मुक्की होती रही। एक महिला कांस्टेबल ने आशा कुमारी को रोका तो उन्होंने गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में महिला कांस्टेबल ने भी आशा कुमारी को तमाचा मारा।

इस बीच आशा कुमारी और इस महिला कांस्टेबल के बीच बहस हो गई। यह सब मीडियाकर्मियों के सामने ही हुआ। राहुल गांधी बैठक लेने पहुंचे तो तीसरे सत्र की बैठक तक उनके पास भी ये जानकारी पहुंच गई। उन्होंने बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आशा के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। 
 

अपशब्द कहे; राजपूत की बेटी हूं, उठ गया हाथ: आशा

woman constable slapped congress mla Asha Kumari

आशा कुमारी ने कहा - मैं विधायक हूं। भीतर बैठक के लिए जा रही हूं। ये कहने और अपना परिचय पत्र दिखाने के बावजूद महिला कांस्टेबल मुझसे उलझती रही और अपशब्द कहती रही। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाई। राजपूत की बेटी हूं, इसलिए हाथ उठा गया।

हालांकि, उठाना नहीं चाहती थी। जो हुआ, उसके लिए खेद जताती हूं। मगर इस सबके लिए सुरक्षा की अव्यवस्था ही जिम्मेवार रही है। राहुल जी हमें डांट सकते हैं। क्या इसका आपको कोई राजनीतिक नुकसान भी होगा? इस पर आशा बोलीं- वे घाटा देखकर राजनीति नहीं करतीं। नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए वे वीरभद्र सिंह के नाम का ही प्रस्ताव रखती हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
थप्पड़ प्रकरण से पहले मीडिया राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहा था। थोड़े ही देर में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर बहस छिड़ गई। कांग्रेसी बचाव की मुद्रा में तो सत्ता पक्ष भाजपा के नेता विधायक के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।

विधायक आशा कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

woman constable slapped congress mla Asha Kumari

थप्पड़ प्रकरण के बाद महिला कांस्टेबल ने सरकारी ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में सदर थाना शिमला में कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, विधायक आशा कुमारी का कहना है कि वे महिला कांस्टेबल के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed