{"_id":"b7c6acf2a4d56241c2ea25b8270c9305","slug":"without-bill-half-million-cracker-recoverd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के डेढ़ लाख के पटाखे पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल के डेढ़ लाख के पटाखे पकडे़
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Sun, 12 Oct 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शनिवार को न्यू शिमला और छोटा शिमला में दो जगह छापेमारी कर ट्रांसपोर्ट कंपनी से बिना टैक्स तथा टिन नंबर के लाए जा रहे डेढ़ लाख के पटाखे पकड़े।
विज्ञापन
टीम ने मौके पर ही कारोबारियों से 35 हजार का टैक्स और जुर्माना वसूल कर पटाखों को कारोबारियों के सुपुर्द किया। विभाग के सहायक आयुक्त जिला शिमला सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
मुताबिक ईटीओ प्रितपाल सिंह, इंस्पेक्टर लाला चंद चौहान, हंसराज और कर्मचारी संतराम की अगुवाई में टीम ने सुबह ग्यारह बजे न्यू शिमला में ट्रांसपोर्ट कंपनी से लाए जा रहे पटाखों की खेप पकड़ी। इसके बाद दो बजे छोटा शिमला में ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से शहर में लाए पटाखे पकड़े।
विज्ञापन