{"_id":"a9fd664226f69a8311609edc9fc8a4e9","slug":"with-the-thrill-of-snow-skiing-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के रोमांच के साथ स्कीइंग के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के रोमांच के साथ स्कीइंग के टिप्स
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 04 Apr 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल का महीना और स्कीइंग करते स्कीयर्स। सोलंगनाला में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पूरे देश में जहां गर्मी की मार पड़ रही है, वहीं हिमाचल आने वाले सैलानी घाटी की वादियों में बर्फ से अठखेलियां करने के साथ-साथ स्कीइंग का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
इस बार हुई भारी बर्फबारी पर्यटन सीजन के साथ स्कीइंग विंटर गेम्स के लिए भी लाभकारी मानी जा रही है। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सेंटर के समीप ही सौ से अधिक युवा स्कीइंग सीख रहे हैं।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक कैप्टन रणधीर सहलुरिया ने माना कि ज्यादा बर्फबारी विंटर गेम्स के लिए फायदेमंद है। अप्रैल महीने में स्कीयर सोलंगनाला में ही संस्थान के सेंटर के पास स्कीइंग सीख रहे हैं।
विज्ञापन
ज्यादा बर्फ होने से वे मई महीने तक खेल की बारीकियां सीख सकते हैं। जैसे-जैसे बर्फ पिघलेगी, खिलाड़ियों को ऊंचाई की ओर से ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलंगनाला में करीब सौ युवा स्कीइंग सीख रहे हैं।
एडवांस कोर्स में 16 ट्रेनी, बेसिक कोर्स में 12, आईटीटीएम दिल्ली के 50 युवा और बीएसएफ के करीब 30 कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।
करीब 500 युवा सोलंगनाला में पर्यटकों को स्कीइंग करवाकर स्वरोजगार कमा रहे हैं।
उधर, विंटर गेम्स एसोसिएशन के महासचिव रोशनलाल ठाकुर ने बताया कि ज्यादा बर्फ विंटर गेम्स के लिए फायदेमंद है। सात अप्रैल से गुलाब में आल इंडिया ओपन स्कीइंग चैंपियनशिप करवाई जाएगी।