{"_id":"66c5fab282b72b52b006c1ae","slug":"with-one-kilo-of-hashish-woman-and-tailor-arrested-shimla-news-c-19-sml1001-397565-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एक किलो चरस के साथ \nमहिला और दर्जी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एक किलो चरस के साथ महिला और दर्जी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के लिए जरूरी
आईजीएमसी के पास पकड़े गए दोनों आरोपी
संपर्क में आए संदिग्ध लोग भी जांच में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक व्यक्ति और महिला को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी अनीष (42) निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और इंदिरा देवी (56) जिला मंडी की रहने वाली है। इनके कब्जे से 1.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला पेशे से गृहिणी है जबकि अनीष दर्जी का काम करता है। स्पेशल सेल की टीम ने लक्कड़ बाजार क्षेत्र में आईजीएमसी के समीप इनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया। इन्हें सदर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से चरस लेकर आए थे। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है। संवाद