{"_id":"8997a202bacbe3a29e9f7f649268a0b3","slug":"winter-queen-audition-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर क्वींन का ताज पहनना है तो पहुंचे शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर क्वींन का ताज पहनना है तो पहुंचे शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
Updated Thu, 25 Dec 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर क्वीन प्रतियोगिता में पारदर्शिता लाने को लेकर पहली बार मनाली से बाहर दिल्ली और शिमला में ऑडिशन किए जाएंगे। शिमला में 28 दिसंबर को ऑडिशन रखे गए हैं। कार्निवाल कमेटी का कहना है कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता में पारदर्शिता लाने को हर संभव प्रयास किए गए है।
विज्ञापन
कमेटी का कहना है कि कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मनाली एसडीएम विनय धीमान ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
देश व प्रदेश की टीमों के आवेदन आना शुरु हो गए है। कहा कि अब तक 15 टीमों ने आवेदन उनके पास आए हैं और 6 टीमें कमेटी के संपर्क में हैं। कहा कि मनाली में 2 जनवरी को क्वीन के ऑडिशन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को कार्निवाल कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें उप समितियों में शामिल सभी लोगों को उनकी जिम्मेवारी से अवगत करवाया जाएगा।