{"_id":"6791e55560e720fb51018a3f","slug":"winter-carnival-manali-right-bank-mahanati-postponed-know-the-reason-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर कार्निवल मनाली: राइट बैंक की महानाटी को किया स्थगित, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर कार्निवल मनाली: राइट बैंक की महानाटी को किया स्थगित, जानें वजह
Thu, 23 Jan 2025 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:18 PM IST
सार
मनाली में होने वाली राइट बैंक की महानाटी को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार रात को मनाली में युवक की हत्या के बाद नाटी को स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन
राइट बैंक की महानाटी को किया स्थगित,
- फोटो : संवाद
विस्तार
विंटर कार्निवल मनाली में होने वाली राइट बैंक की महानाटी स्थगित कर दी गई है। बुधवार रात को मनु रंगशाला के पीछे हुई युवक की हत्या के बाद महानाटी को रद्द किया गया है। नाटी के लिए राइट बैंक से कई महिला मंडल अपने पारंपरिक परिधान में सजकर मालरोड पहुंच गए थे। इस दौरान महा नाटी के रद्द होने से महिलाओं को निराश भी होना पड़ा और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि अब नाटी का आयोजन विंटर कार्निवल के अंतिम दिन 24 जनवरी को किया जाएगा। नाटी के स्थगित के बावजूद कई महिला मंडलों की महिलाएं मनाली पहुंचीं।
विज्ञापन
महिला मंडल लांगचा की महिलाओं ने कहा कि उन्हें नाटी के रद्द होने की सूचना नहीं मिली और वह पूरी तैयारी के साथ मनाली पहुंच गए थे। गौर रहे कि विंटर कार्निवल में हर साल दो दिन नाटी का आयोजन होता है। एक दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं जबकि एक दिन राइट बैंक की महिलाएं कुल्लवी वेशभूषा में सजधज कर नाटी डालती हैं। उधर, एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने कहा कि युवक की हुई हत्या को देखते हुए नाटी का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राइट बैंक के महिला मंडलों की नाटी 24 जनवरी को होगी।
विज्ञापन