{"_id":"6aa3f39f3fab777aa20b0dbd","slug":"sports-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-784924-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जनेडघाट में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जनेडघाट में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
20 स्कूलों के 376 खिलाड़ी ले रहे भाग, कल होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट में अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मशोबरा खंड के सरकारी एवं निजी स्कूलों के 20 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 376 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एमआर वर्मा ने किया।
उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और कठिन परिश्रम करने की प्रवृत्ति विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 13 सितंबर को होगा। इस मौके पर एसएमसी प्रधान दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान महेश दत्त, खंड समन्वयक राहुल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदेंया के प्रधानाचार्य रामकृष्ण मार्कंडेय आदि मौजूद रहे।