{"_id":"6aa401f22a18db6907057bfb","slug":"jip-meeting-next-week-shimla-news-c-19-sml1002-784929-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिप चुनाव खत्म अब गांवों में रुके विकास कार्य होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिप चुनाव खत्म अब गांवों में रुके विकास कार्य होंगे शुरू
विज्ञापन
अगले सप्ताह जिला परिषद की बैठक में सड़कों, रास्तों, डंगों समेत विकास कार्यों पर होगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव खत्म हो चुके हैं। अब गांवों में रुके विकास कार्यों को शुरू करने को लेकर लोगों की मांग उठनी शुरू हो गई है। जिला परिषद की पहली बैठक अगले सप्ताह प्रस्तावित है। इससे गांवों की सड़कों, संपर्क मार्गों और रास्तों समेत लंबे समय से अटके विकास कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठने की उम्मीद है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा सदस्य चुनावी प्रक्रिया के कारण प्रभावित हुए कामों को अब दोबारा गति देने की तैयारी में जुट गए हैं।
विकास कार्य आचार संहिता लगने के बाद से ही लंबित हैं। खासकर सड़कों और रास्तों की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बरसात के चलते शहर के साथ लगती ग्रामीण पंचायतों के अलावा अपर शिमला की जुब्बल, कोटखाई, चौपाल, रामपुर, नेरवा समेत कई मार्गों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और किसानों व बागवानों को रोजमर्रा कामों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब नई कार्यकारिणी के सामने अब इन समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने की जिम्मेदारी है।
बताया जा रहा है कि पहली बैठक में जिला परिषद सदस्य अपने क्षेत्रों के लंबित मामलों को रख सकते हैं। संबंधित विभागों से कार्यों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ उन्हें जल्द शुरू करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर प्लान बना दिया है। जिले के हजारों ग्रामीणों की नजर अगले सप्ताह होने वाली जिला परिषद की बैठक पर है। जिला परिषद के उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा ने बताया कि कई सदस्य जरूरी कामों के चलते व्यस्त हैं, ऐसे में सदस्यों ने कहा है कि इस सप्ताह बैठक न हो। ऐसे में अब जिला परिषद की पहली बैठक अगले सप्ताह होगी। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।