{"_id":"584d8eec4f1c1b763a2c3846","slug":"winter-carnival-2017-auditions-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर क्वीन ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर क्वीन ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में होने वाले विंटर कर्निवाल-2017 के लिए सुंदरनगर में विंटर क्वीन और वायस आफ कार्निवाल के लिए प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। पांच पैनल के जजों ने बड़ी बारीकी से हर प्रतिभागी की प्रस्तुति का निरीक्षण किया। मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले विंटर कर्निवाल-2017 के लिए सुंदरनगर में रविवार से ऑडिशन शुरू हो गया।
विज्ञापन
ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विंटर कर्निवाल में शरद सुंदरी व वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता होगी। विजेता को बतौर प्रथम पुरस्कार क्रमश: एक लाख व पचास-पचास हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने विंटर क्वीन और वायर आफ कार्निवाल के लिए अपना ऑडिशन दिया।
विज्ञापन
जिला सांस्कृतिक आयोजन समिति के समन्वयक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि चयन के लिए सुंदरनगर सामुदायिक भवन में 11 दिसंबर, चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में 14, शिमला के गेयटी थिएटर में 16 और कांगड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेज में 18 दिसंबर को ऑडिशन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार्निवाल के दौरान 5 दिन तक मनुरंगशाला व माल रोड पर देश प्रदेश के सैकड़ों कलाकार सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे। इस दौरान बॉलीवुड की नामी हस्तियां श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी। इससे पूर्व नववर्ष के उपलक्ष्य में माल रोड पर 25 से 31 दिसंबर तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक संध्या व कुल्लू की पुरातन लाडली नाटी का आयोजन भी होगा।
विंटर क्वीन ऑडिशन में जज की भूमिका मोहन लाल रेलिगंपा, दिपाली, लैला, अमित, दिनेश गुप्ता व वायस ऑफ कार्निवाल ऑडिशन में मोहन लाल रेलिगंपा, नवीन वात्सल्या, बृजलाल चौहान, कुलदीप गुलेरिया, कृष्ण ठाकुर व सतीश सूद मौजूद थे।