फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Winter Carnival-2017 Auditions in Mandi

विंटर क्वीन ऑडिशन के लिए प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Sun, 11 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Sun, 11 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Winter Carnival-2017 Auditions in Mandi

पर्यटन नगरी मनाली में होने वाले विंटर कर्निवाल-2017 के लिए  सुंदरनगर में विंटर क्वीन और वायस आफ कार्निवाल के लिए प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। पांच पैनल के जजों ने बड़ी बारीकी से हर प्रतिभागी की प्रस्तुति का निरीक्षण किया। मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले विंटर कर्निवाल-2017 के लिए सुंदरनगर में रविवार से ऑडिशन शुरू हो गया।

विज्ञापन


ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विंटर कर्निवाल में शरद सुंदरी व वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता होगी। विजेता को बतौर प्रथम पुरस्कार क्रमश: एक लाख व पचास-पचास हजार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने विंटर क्वीन और वायर आफ कार्निवाल के लिए अपना ऑडिशन दिया। 
विज्ञापन


जिला सांस्कृतिक आयोजन समिति के समन्वयक कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि चयन के लिए सुंदरनगर सामुदायिक भवन में 11 दिसंबर, चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में 14, शिमला के गेयटी थिएटर में 16 और कांगड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेज में 18 दिसंबर को ऑडिशन लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्निवाल के दौरान 5 दिन तक मनुरंगशाला व माल रोड पर देश प्रदेश के सैकड़ों कलाकार सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे। इस दौरान बॉलीवुड की नामी हस्तियां श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी। इससे पूर्व नववर्ष के उपलक्ष्य में माल रोड पर 25 से 31 दिसंबर तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक संध्या व कुल्लू की पुरातन लाडली नाटी का आयोजन भी होगा। 


विंटर क्वीन ऑडिशन में जज की भूमिका मोहन लाल रेलिगंपा, दिपाली, लैला, अमित, दिनेश गुप्ता व वायस ऑफ कार्निवाल ऑडिशन में मोहन लाल रेलिगंपा, नवीन वात्सल्या, बृजलाल चौहान, कुलदीप गुलेरिया, कृष्ण ठाकुर व सतीश सूद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed