फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wine shop opend in curfe

कोरोना कर्फ्यू के बीच मालरोड पर दिनभर बिकती रही शराब

Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wine shop opend in curfe
ठेकों के शटर बंद खिड़की से बेची बोतलें, लोगों ने पुलिस की गश्त पर उठाए सवाल
विज्ञापन

शिमला। कोरोना कर्फ्यू के बीच राजधानी के मालरोड पर शनिवार को दिनभर शराब बिकती रही। पुलिस गश्त के बावजूद कई ठेका संचालकों ने मनमाने रेट वसूलकर शाम तक शराब बेची। मालरोड के नाजचौक के पास एक ठेके के बाहर गुपचुप शराब का कारोबार चलता रहा। मालरोड पर ही कई और संचालकों ने शटर बंद कर शराब की बिक्री की तो कई ऐसे थे जो ठेकों के बाहर बैठकर ग्राहकों के आने पर उन्हें शराब मुहैया करवाते रहे।
उपनगरों में भी पाबंदी के बावजूद कई ठेकों से शराब की बिक्री हुई। राजधानी की स्मार्ट पुलिस को चकमा देते हुए कई ठेका संचालक बंद शटर के अंदर मौजूद रहे और लोगों को ऑन डिमांड शराब उपलब्ध करवाते रहे। अनाज मंडी में सुबह के समय मसाला बेचने वाले कई कारोबारी भी पहुंचे। इनका कहना था कि मसाले बेचने वाले दुकानदारों को तो दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन जो सिर्फ मसाले बेचते हैं, उनकी दुकानें बंद की है। सब्जी मंडी में शनिवार को शुक्रवार से ज्यादा भीड़ रही। कई सब्जी विक्रेता बिना मास्क ग्राहकों को सब्जियां बेचते दिखाई दिए।
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं ने शारीरिक दूरी के लिए लगाए गोले
मालरोड पर कई दवा विक्रेताओं ने शारीरिक दूरी रखने के लिए दुकानेें के बाहर गोले के निशान लगा दिए हैं। लोअर बाजार में भी ज्यादातर दवा विक्रेताओं ने दुकानों में आम ग्राहकों की एंट्री बंद कर दी है। यह ॅदुकान के बाहर ही दवाइयों की सप्लाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ढील, पार्कों में
मस्ती कर रहे बच्चे-लोग
कर्फ्यू के बावजूद इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार को कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते दिखाई दिए। रिज स्थित दौलत सिंह पार्क में भी कई लोग बैठे दिखाई दिए। कोरोना कर्फ्यू के तहत सिर्फ जरूरी काम से लोगों को घर से निकलने की अनुमति दी है लेकिन शहर के कोर एरिया में ही कुछ लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे। पुलिस भी इन पर अभी सख्ती नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed