{"_id":"6ab538febc23f241ab009407","slug":"mukesh-agnihotri-said-i-was-stopped-from-coming-here-i-stay-away-from-politics-in-temples-and-fairs-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- मुझे यहां आने से रोका गया, मैं मंदिरों और मेलों में राजनीति से रहता हूं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- मुझे यहां आने से रोका गया, मैं मंदिरों और मेलों में राजनीति से रहता हूं दूर
Thu, 24 Sep 2026 08:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:22 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें मेले में आने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ऐसे आयोजनों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद कुमार को भी मंच से नसीहत देते हुए कहा कि मेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और उन्हें इस आयोजन में मौजूद रहना चाहिए था।
विज्ञापन
ख्योड़ मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को युकां ने हार पहनाकर किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन समारोह में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों और मेलों में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जहां-जहां मेले आयोजित होते हैं, वहां दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जाना चाहिए, क्योंकि मेले सामाजिक सरोकार, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मेले में आने से रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ऐसे आयोजनों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद कुमार को भी मंच से नसीहत देते हुए कहा कि मेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और उन्हें इस आयोजन में मौजूद रहना चाहिए था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कभी मेले का संचालन एक दल के पास रहेगा तो कभी दूसरे दल के पास जा सकता है लेकिन समाज और संस्कृति से जुड़े इन आयोजनों की गरिमा और महत्व का सभी को ध्यान रखना चाहिए। गोहर में बस अड्डे की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे के लिए भूमि निगम के नाम की जाए, इसके बाद बस अड्डे का निर्माण जरूर करवाया जाएगा। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र में पानी के कनेक्शन, टैंकों तथा अन्य कार्यों से संबंधित बड़ी संख्या में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निपटारे के लिए जल शक्ति विभाग को एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वहीं, स्थानीय लोगों की मांग पर गोहर क्षेत्र से एम्स बिलासपुर और पीजीआई चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की बात कही। इसके अलावा बासा कॉलेज में रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। गोहर कॉलेज में प्रवक्ताओं के सभी रिक्त पद भरने तथा क्लस्टर विश्वविद्यालय में बड़ी कक्षाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया। समापन समारोह में राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, अनुसूचित विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन