फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Will players received exiled chilly winds at dharmshala himachal

बर्फ की वादियों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

Wed, 15 Oct 2014 02:33 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
Will players received exiled chilly winds at dharmshala himachal

विज्ञापन
एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए 16 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचने वाली भारत और वेस्टइंडीज टीमों का स्वागत सर्द हवाएं करेंगी। इस सीरीज के पहले दो मैच कोची और दिल्ली की गर्मी में खेलने वाली टीम इंडिया को इस साल की सर्दियों का एहसास पहली बार धर्मशाला में होगा।

इसका कारण ये है कि धौलाधार पर बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद यहां का तापमान शृंखला के बाकी वैन्यू से करीब 10 डिग्री सेल्सियस कम है। दूसरा, हुदहुद भी यहां के मौसम को बिगाड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


आजकल धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, जबकि शिमला में यह रेंज 12 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अक्टूबर को होगा डे नाइट मैच

Will players received exiled chilly winds at dharmshala himachal

धौलाधार की गोद में स्थित धर्मशाला स्टेडियम में 17 अक्तूबर को डे-नाइट मैच होगा। यानी 14 डिग्री सेल्सियस में दोनों टीमों को मैच खेलना है।

संभव है गर्म जर्सी में ये मैच हो। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी सर्दियों के हिसाब से तैयारियां कर ली हैं।
टीमों को होटल द पवेलियन में ठहराया जाएगा और यहां कमरों में रूम हीटर भी दिए जा रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले दोनों ही टीमें एसी और पंखे की हवा खाकर यहां आ रही हैं। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहते हैं कि धर्मशाला का तापमान बाकी स्टेडियमों से बेहद अलग है।

इसलिए हमें इस बार भी सर्दियों के लिहाज से तैयारी करनी पड़ रही है। दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए भी ये एहसास होगा कि सर्दियां आ गई हैं।

बर्फ से ढक गया था स्टेडियम

Will players received exiled chilly winds at dharmshala himachal

एचपीसीए का धर्मशाला स्टेडियम धौलाधार के स्नो जोन में है। यहां हर सर्दी में बर्फ गिरने की संभावना रहती है। इस लिहाज से बीसीसीआई के पास ये एकमात्र मैदान है, जहां बर्फ गिरती है। जनवरी 2012 में हुई बर्फबारी में पूरे मैदान ने सफेद चादर ओढ़ ली थी। तब आईपीएल के बहाने पूरी दुनिया में इस मैदान ने तारीफ पाई थी।

मैच वैन्यू  तापमान:
पहला वनडेकोची 25 से 27 डिग्री
दूसरा वनडे दिल्ली 23 से 35 डिग्री
तीसरा वनडेविशाखापटनम हुदहुद के कारण रद्द
चौथा वनडे धर्मशाला 14 से 26 डिग्री
पांचवां वनडे कोलकाता 24 से 29 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed