फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   wild life: Male bear found a female mate in Renuka Zoo, Wildlife Department took the initiative

सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी, वन्य प्राणी विभाग ने की पहल

Tue, 11 Feb 2025 11:58 AM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

जू में देवकी नामक नई मादा भालू को लाया गया है। इसकी आयु करीब 30 वर्ष के करीब है। मिनी जू रेणुकाजी में भालुओं की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है।

विज्ञापन
wild life: Male bear found a female mate in Renuka Zoo, Wildlife Department took the initiative
रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी - फोटो : संवाद

विस्तार

मिनी जू रेणुकाजी में एक नए मेहमान की एंट्री हुई है। जू में देवकी नामक नई मादा भालू को लाया गया है। इसकी आयु करीब 30 वर्ष के करीब है। मिनी जू रेणुकाजी में भालुओं की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है। लंबे अरसे से यहां एकमात्र कपिल नामक नर भालू ही जू में विचरण कर रहा था। उसके अकेलेपन को दूर करने के लिए दूसरे मादा भालू को शिमला के टूटीकंडी से रेणुका लाया गया है। हलांकि शुरुआती दौर में इसे नर भालू से अलग रखा गया है, ताकि यह आपस में लड़ाई न करें। जू के भालू यार्ड में नर व मादा भालू एक साथ विचरण करने के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में एकमात्र नर भालू के अकेलेपन को दूर करने के लिए एक मादा भालू को शिमला से रेणुका भेजा गया है। नियमों के मुताबिक अब नर व मादा भालू एक साथ जू में जीवन यापन करेंगे। दोनों की उम्र एक दूसरे से मेल रखती है, लेकिन भालुओं की संख्या को दो से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में आवश्यकता के अनुसार ही धीरे-धीरे जानवरों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ईमू को भी मिलेगा जीवन साथी
मिनी जू रेणुकाजी में पल रहे एकमात्र नर ईमू (शतरमुर्ग) के लिए भी एक मादा ईमू को शीघ्र ही जू में लाया जाएगा। ईमू को अलग व विशाल बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। नई मादा ईमू को गोपालपुर के जू से रेणुकाजी लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed