फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   why youth congress say no to rahul farmula

राहुल के फार्मूले से क्यों पीछे हटी युवा कांग्रेस!

Mon, 21 Jul 2014 01:49 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
why youth congress say no to rahul farmula

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अब राहुल गांधी के चुनाव फार्मूले से पीछे हटने लगी है। इसका कारण लोकसभा चुनाव में हार भी है। अब युवा कांग्रेस भी संगठनात्मक स्तर पर अपने ढांचे में सुधार की दिशा में बढ़ रही है।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के चुनाव पहले पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित होते रहे हैं। मगर राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर जिला स्तरीय कांग्रेस कमेटियों को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


इनमें ब्लॉक, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर की कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया में भी वोट के आधार पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने ढांचे में लौटी कांग्रेस

why youth congress say no to rahul farmula

सबसे अधिक वोट लेने वाला प्रत्याशी अध्यक्ष, उससे कम उपाध्यक्ष और फिर महासचिव बनें। मगर अब लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस पार्टी की हार के बाद युवा कांग्रेस भी राहुल गांधी के इस फार्मूले को छोड़ पुराने चुनावी ढांचे को अपनाने जा रही है।

इसके लिए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी मंथन चल रहा है। संगठनात्मक ढांचे में जिला स्तरीय कमेटी की अहमियत को अब महसूस किया जा रहा है।

वहीं, ग्रास रूट पर युवाओं को जोड़ने के लिए युकां पंचायत स्तर पर चुनाव न करवा कर मनोनयन की प्रक्रिया को अपनाएगी। जिससे हर वर्ग के युवाओं को संगठन में प्रतिनिधित्व दिया जा सकेगा।

पंचायत स्तर पर चुनाव नहीं, अब होगा मनोनयन

why youth congress say no to rahul farmula

युकां में युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव के बजाय मनोनयन किया जाएगा।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संसदीय क्षेत्र कमेटी के बजाय जिला स्तरीय कमेटी के लिए चुनाव होंगे। इस बारे में तीन बार राहुल गांधी से मिलकर विचार विमर्श किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed