Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Why Monkeys and Langurs Move Down from Jakhu Hill in Shimla During Winter

हिमाचल: सर्दियों में जाखू से उतरकर शिमला के निचले इलाकों में डेरा जमा लेते हैं बंदर-लंगूर, जानें क्या है वजह

Sun, 15 Nov 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra दीक्षा सरोय, शिमला।
दीक्षा सरोय, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

शिमला में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही जाखू और आसपास के जंगलों में रहने वाले बंदर-लंगूर निचले इलाकों की ओर रुख करने लगते हैं। ठंड बढ़ने और जंगलों में भोजन की कमी के कारण ये टुटू, कसुम्पटी और विकासनगर जैसे क्षेत्रों में डेरा जमा लेते हैं। 

विज्ञापन
Why Monkeys and Langurs Move Down from Jakhu Hill in Shimla During Winter
सर्दियों में जाखू के जंगलों से बंदर और लंगूर निचले इलाकों में उतरने लगते हैं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बंदर और लंगूर मौसम के साथ अपना ठिकाना बदल लेते हैं। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने का प्राकृतिक तरीका है। गर्मियों में जाखू और आसपास के जंगलों में रहने वाले बंदरों और लंगूरों के झुंड ठंड बढ़ने और भोजन की कमी होने पर शहर के निचले और अपेक्षाकृत गर्म इलाकों की ओर पलायन करने लगते हैं। ऐसे में वह टुटू, कसुम्पटी और विकासनगर जैसे क्षेत्रों में अपना डेरा जमा लेते हैं। जाखू के जंगल अधिक ऊंचाई पर होने के कारण सर्दियों में यहां तापमान तेजी से गिर जाता है। पेड़ों पर फल और भोजन के अन्य स्रोत भी कम हो जाते हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही घटने से प्रसाद और खाने का सामान मिलना भी कम हो जाता है।

विज्ञापन


ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहना बंदरों के लिए भूख और ठंड से जूझने जैसा हो जाता है। यही वजह है कि वे बर्फबारी शुरू होने से पहले ही अपना ठिकाना बदल लेते हैं। वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग के अनुसार बंदर बेहद समझदार प्राणी हैं। वह मौसम में होने वाले बदलाव को पहले ही भांप लेते हैं। दिन छोटे होने, हवा में ठंडक बढ़ने और भोजन की कमी होने पर पूरा झुंड एक साथ निचले इलाकों की ओर रुख करने लगता है। टुटू, कसुम्पटी, विकासनगर, संजौली और बालूगंज जैसे क्षेत्रों में उन्हें अपेक्षाकृत गर्म वातावरण के साथ ही इंसानी बस्तियों के आसपास आसानी से भोजन मिल जाता है।
विज्ञापन


यह पलायन केवल भोजन की तलाश तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित रहने के लिए भी होता है। निचले इलाकों में बड़े पेड़, मकानों की छतें और गर्म दीवारें उन्हें रात के समय ठंड से बचने में मदद करती हैं। बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेड़ों और रास्तों पर बर्फ जमने से आवाजाही मुश्किल हो जाती है, जबकि निचले इलाकों में उन्हें चलने-फिरने के लिए अपेक्षाकृत अनुकूल वातावरण मिलता है। इसके बाद मार्च-अप्रैल में मौसम अनुकूल होने और जाखू में फिर से हरियाली बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होने पर यह झुंड वापस ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर लौटने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निचले क्षेत्रों में बढ़ जाती है बंदरों और लंगूरों की सक्रियता
सर्दियों के मौसम में निचले इलाकों में बंदरों और लंगूरों की सक्रियता बढ़ जाती है। इनके पलायन के कारण स्थानीय लोगों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वन विभाग का कहना है कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे रोकना न तो संभव है और न ही जरूरी। सावधानी बरतनी चाहिए और इन्हें खाने-पीने की चीजें देने से बचना चाहिए।

भोजन की कमी के कारण होता है पलायन
सिर्फ बंदर और लंगूर ही नहीं, बल्कि कई वन्यजीव सर्दियों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से निचले इलाकों की ओर पलायन करते हैं। इसका मुख्य कारण ठंड बढ़ना और भोजन के स्रोतों में कमी आना है। शिमला के जाखू, रिज मैदान और मालरोड के आसपास रहने वाले बंदर भी तापमान गिरने के साथ शहर के निचले इलाकों की ओर चले जाते हैं। सर्दियों में यह वन्यजीव अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए टुटू, कसुम्पटी और विकासनगर जैसे क्षेत्रों में डेरा जमाते हैं। -शाहनवाज भट्ट, डीएफओ, वन्यजीव प्रभाग, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed