Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bawa hardeep singh re elected himachal intuc president

बावा हरदीप सिंह को फिर मिली हिमाचल इंटक की कमान, सर्वसम्मति से चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 15 Nov 2026 10:23 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Nov 2026 10:23 AM IST
सार

नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह को दोबारा हिमाचल प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया है। शिमला के राजीव भवन में आयोजित आम सभा और राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उनका चयन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को एक महीने के भीतर नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
bawa hardeep singh re elected himachal intuc president
नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष पद पर नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में आयोजित आम सभा एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद संगठन में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

विज्ञापन


आम सभा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह को एक महीने के भीतर प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया है। सम्मेलन से पहले संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय इंटक सचिव संजय गाबा, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेश महासचिव जगत राम शर्मा सहित प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मजदूरों को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता
दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद बावा हरदीप सिंह ने कहा कि इंटक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों और मजदूरों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले इंटक के प्रतिनिधि
राष्ट्रीय सचिव संजय गाबा और बावा हरदीप सिंह के नेतृत्व में इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए।


प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों के हितों और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने और इंटक की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed