फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   who will be next himachal bjp president after rajeev bindal resignation

भाजपा में कौन होगा अगला अध्यक्ष, इस पर चर्चा तेज

Thu, 28 May 2020 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 May 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
who will be next himachal bjp president after rajeev bindal resignation
फाइल फोटो

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से डा. राजीव बिंदल के इस्तीफे की मंजूरी के बाद अब इस बारे में चर्चा तेज हो गई है कि हिमाचल भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा। हालांकि, अभी कोई भी चेहरा साफ नहीं हो रहा है। डा. बिंदल के इस त्यागपत्र के बाद हिमाचल भाजपा मेें भूचाल आ गया है। डा. राजीव बिंदल ने जनवरी में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी छोड़कर हिमाचल भाजपा की कमान संभाली थी।

विज्ञापन


उन्होंने 18 जनवरी 2020 को भाजपा के नए अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया था। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उस वक्त माना जा रहा था कि बिंदल उनकी कैबिनेट के मंत्री हो सकते हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ। वह धूमल सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके थे। हालांकि उन्हें मंत्री बनाने के बजाय विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें अध्यक्ष पद भी ठीक नहीं लगा।
विज्ञापन


डा. बिंदल ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना लिया गया। इसके बाद बिंदल प्रदेश भर में भाजपा संगठन का कायाकल्प करने में जुट गए, मगर इस बीच स्वास्थ्य निदेशक डा. अजय कुमार गुप्ता की आडियो क्लिप के सामने आने के बाद भाजपा संगठन पर गिर रहे छींटों के बीच उन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की कमान छोड़ दी। आरोप यह लग रहे थे कि भाजपा के एक नेता की इस पूरे मामले मेें संलिप्तता रही है। हालांकि यह नेता कौन हैं, जांच में यह नाम सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम सरकार ने कोर्ट से वापस ले लिया था एक केस
जयराम सरकार ने बिंदल के खिलाफ वीरभद्र सरकार की ओर से विजिलेंस में दर्ज एक केस भी कोर्ट से वापस ले लिया था। इसे भी राजनीतिक आधार पर दर्ज माना गया था। इसमें बिंदल पर नगर परिषद सोलन का अध्यक्ष रहते हुए भर्ती अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप थे। हालांकि बिंदल ने राजनीतिक साजिश ही करार देते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed