फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   White curfew for 48 hours in half of Himachal due to heavy snowfall, thousands of tourists stranded

भारी बर्फबारी से आधे हिमाचल में 48 घंटों से व्हाइट कर्फ्यू, हजारों पर्यटक फंसे, तीन की मौत

Fri, 10 Jan 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
White curfew for 48 hours in half of Himachal due to heavy snowfall, thousands of tourists stranded
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बर्फबारी से आधे हिमाचल में 48 घंटों से व्हाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। हजारों पर्यटक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति की ठंड से और एक की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। दो दिनों से शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी के कई इलाकों के अलावा लाहौल और किन्नौर जिले देश-दुनिया से कटे हुए हैं। परिवहन, बिजली और पानी सेवाएं ठप हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला समेत बर्फीले क्षेत्रों में सड़कें शीशा बनी हैं। पेड़ गिरने से बिजली के सैकड़ों ट्रांसफार्मर जल गए। बर्फबारी के बाद खिली धूप ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। पाइपों में पानी जमने से पेयजल संकट गहरा गया है। राज्य में पांच एनएच समेत 835 से अधिक सड़कें बंद हैं। शिमला जोन सबसे ज्यादा 642, मंडी 139 और कांगड़ा जोन की 49 सड़कें ठप पड़ी हैं। लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग के साथ बीआरओ मार्ग बहाली को सड़कों पर उतर गया है।
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली, शिमला-रामपुर, रामपुर-किन्नौर, चंबा-भरमौर और औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे पर यातायात ठप रहा। राजधानी शिमला का शुक्रवार को भी यातायात बुरी तरह बाधित है। शहर की मुख्य सड़क पर बसों की आवाजाही अभी भी बहाल नहीं हो पाई है। बीसीएस, खलीनी की ओर बसों की आवाजाही आईएसबीटी टूटीकंडी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल्लू जिले में करीब 350 बिजली के ट्रांसफार्मरों के साथ करीब 100 सड़कें और डेढ़ दर्जन पेयजल स्कीमें जाम हो गई हैं। परिवहन सेवाएं भी पटरी पर नहीं लौटी हैं। शिमला के चौपाल, कुपवी के लिए ऑन ट्रायल एचआरटीसी ने वाया पांवटा बस भेजी। रामपुर, किन्नौर, रिकांगपिओ के लिए वाया बसंतपुर दोपहर बाद बसें भेजी गईं। हिमाचल में एचआरटीसी के 300 बस रूट यातायात के लिए बाधित हैं। 

आज हिमस्खलन की चेतावनी, कल से फिर बर्फबारी 

White curfew for 48 hours in half of Himachal due to heavy snowfall, thousands of tourists stranded

कांगड़ा जिले की मुलथान तहसील में 84 ट्रांसफार्मर बंद होने से 40 गांवों में अंधेरा छाया रहा। मंडी में 70 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। रोहतांग में 210, जलोड़ी दर्रा में 150, सोलंगनाला में 90 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग भी बाधित है। चंबा जिला में 40 मार्गों सहित बिजली के 25 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी बिजली आपूर्ति बंद है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से हिमाचल में दोबारा बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। 16 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 13 जनवरी को  ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, आठ जिलों के लिए 13 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के सात भागों का न्यूनतम तापमान माइनस में है।

खराब मौसम ने ली तीन और की जान

White curfew for 48 hours in half of Himachal due to heavy snowfall, thousands of tourists stranded

राजधानी शिमला में बर्फ अब जानलेवा बनने लगी है। बर्फ पर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ढाई दर्जन लोग घायल हो गए। नेपाल निवासी टीकाराम बर्फ पर गिरकर घायल हो गया था। शिमला के जोनल अस्पताल रिपन में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, कुल्लू के ब्यासा मोड़ स्थित हिमुडा शॉपिंग कांप्लेक्स की एलआईसी बिल्डिंग में एक साधु मृत मिला है।

अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने शव मिलने की पुष्टि की है। जिला सिरमौर के पच्छाद थाना के प्रेमनगर में हरियाणा के कालका के चिकन खेड़ा के मनोज कुमार (35) की शराब के नशे में रातभर ठंड में पड़े रहने से मौत हो गई है। युवक अपने एक साथी के साथ किसी कार्य से आया था। बीते दिन चंबा में एक की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed