{"_id":"6719e36b8f6fa5ece50147fc","slug":"wellness-panchkarma-will-be-started-in-ayurvedic-college-paprola-and-chhota-shimla-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला और छोटा शिमला में शुरू होगा वेलनेस पंचकर्म, आरकेएस की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला और छोटा शिमला में शुरू होगा वेलनेस पंचकर्म, आरकेएस की बैठक में फैसला
Thu, 24 Oct 2024 11:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:35 AM IST
सार
प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में जल्द ही आयुष विभाग वेलनेस पंचकर्म की सुविधा शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में आयुर्वेदिक जिला अस्पताल छोटा शिमला और आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
छोटा शिमला जिला आयुर्वेदिक अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला और छोटा शिमला जिला अस्पताल में जल्द ही वेलनेस पंचकर्म की सुविधा मिलेगी। को आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा की अध्यक्षता में हुई अस्पताल की आरकेएस की बैठक में यह फैसला लिया गया। छोटा शिमला जिला अस्पताल की आरकेएस को 60 लाख रुपये का बजट भी मंजूर किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही सभी जिलों में नेचुरल थैरेपी भी शुरू की जाएगी। प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में जल्द ही आयुष विभाग वेलनेस पंचकर्म की सुविधा शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में आयुर्वेदिक जिला अस्पताल छोटा शिमला और आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में यह
विज्ञापन
सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेलनेस पंचकर्म बाहरी राज्य में हो रहा है। हिमाचल के लोगों को भी सुविधा लेने के बाद बाहर जाना पड़ता है। इसके चलते हिमाचल में भी वेलनेस पंचकर्म शुरू करने के लिए गाइडलाइन तैयार करने का फैसला लिया गया है। मनाली, मैक्लोडगंज और शिमला में पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी यह सुविधा दी जाएगी। उसके बाद जिला अस्पतालों में वेलनेस पंचकर्म शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को छोटा शिमला आयुर्वेदिक जिला अस्पताल की आरकेएस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल में आ रही समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा गया। बैठक में 60 लाख रुपये का बजट आरकेएस कमेटी को खर्च करने की अनुमति दी गई। अस्पताल में रिसेप्शन बनाने, फायर एक्जिट, बिल्डिंग की मरम्मत करने को भी अनुमति दी गई। आयुष मंत्री ने कहा कि 2 साल बाद आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला की आरकेएस की बैठक आयोजित की गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से काफी मांगें रखी गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा पूरे राज्य में अश्वगंधा अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में करीब 80 हजार मेडिसिन प्लांट वितरित किए गए हैं। पपरोला और शिमला में क्वाथ थेरेपी इंडोर आउटडोर मरीजों के लिए शुरू कर दी है। योग सर्वोदय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 33 जगह एक साथ योगा अभ्यास करवा रहे हैं। इस दौरान आयुष मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की। बैठक में आयुष सचिव राखिल काहलों और निदेशक निपुण जिंदल सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।