फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weightlifting Competition: Bhoranj Salman won gold, Dhaliara's Sujal won silver medal

Weightlifting Competition: भोरंज के सलमान ने स्वर्ण, ढलियारा के सुजल ने जीता रजत पदक

Sat, 17 Dec 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की 43वीं अंतर महाविद्यालय कॉलेज भारोत्तोलन प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय महाविद्यालय अंब में शुरू हुई। महिला और पुरष वर्ग की प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा मुख्यातिथि थे। 

विज्ञापन
Weightlifting Competition: Bhoranj  Salman won gold, Dhaliara's Sujal won silver medal
भारोत्तोलन प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 43वीं अंतर महाविद्यालय कॉलेज भारोत्तोलन प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय महाविद्यालय अंब में शुरू हुई। महिला और पुरष वर्ग की प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा मुख्यातिथि थे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 कॉलेजों के 130 से अधिक खिलाड़ी दम दिखाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमन कुमार शर्मा ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया।  प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों को 55 किलोग्राम भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय भोरंज के सलमान मोहम्मद ने स्वर्ण, ढलियारा के सुजल शर्मा ने रजत और दौलतपुर चौक के साहिल ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में ओवरआल डेवलपमेंट ऑफ पर्सनैलिटी के लिए कॉलेज होता है। खेल में भाग लेना महत्वपूर्ण है। उतना ही महत्वपूर्ण है इनमें रुचि रखना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रति सजग होना। कहा कि कॉलेज में किसी भी चीज की जरूरत हो कॉलेज उसके लिए प्रस्ताव भेजें। उन्होंने अंब कॉलेज में बॉक्सिंग रिंग के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस दौरान विश्वविद्यालय से आए अधिकारी डॉ. राज कुमार जम्वाल, प्रदीप शर्मा, डॉ. सुशील भारद्वाज, डॉ. अश्विनी अवस्थी, डॉ. मनोहर लाल और रजनी वाला, अंब कॉलेज के डॉ. पवन पटियाल, प्रोफेसर सुखदेव, डॉ. कुमारी सुजाता, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रवीण बाला मौजूद रहे।

विज्ञापन

आईटीआई तरक्वाड़ी ने सुंदरनगर को हराया

वहीं, हमीरपुर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिम्मी के खेल मैदान में शनिवार को वंदेमातरम क्लब की दो दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन आईटीआई तरक्वाड़ी और आईटीआई सुंदरनगर के बीच मैच हुआ। इसमें आईटीआई तरक्वाड़ी की टीम विजेता रही। शुभारंभ पर समाजसेवी करतार सिंह ने मुख्यातिथि थे। पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

वंदेमातरम क्लब दिम्मी, दरिद्र नारायण कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा शास्त्री ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश और बाहरी राज्यों से 11 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 10,000 रुपये नकद, उपविजेता टीम को 7,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर वंदे मातरम क्लब दिम्मी के प्रधान भूमि देव शास्त्री, गुलबीर सिंह, संजीव कुमार, संदीप कुमार, गुरदीप सिंह, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed