फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wedding Bus Accident at mandi, 35 Injured.

शादी समारोह से लौट रही प्राइवेट बस पलटी, 35 लोग घायल

Thu, 02 Mar 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर/नरेचौक(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर/नरेचौक(मंडी) Updated Thu, 02 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Wedding Bus Accident at mandi, 35 Injured.

गांव में एक शादी समारोह से लौट रही लोगों से भरी बस अचानक सड़क से पलट गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर इलाके में हुआ है।

विज्ञापन


यहां बल्ह क्षेत्र की हाटेश्वरी-स्यांजी सड़क पर बुधवार शाम को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 35 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में लाया गया।
विज्ञापन


बस में सवार सभी लोग चैलचौक के खारसी गांव में बेटी की शादी के बाद लादड़ू रस्म से वापस स्यांजी कोठी गांव लौट रहे थे। हादसा शाम आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार को बल्ह तहसील के स्यांजी कोठी गांव निवासी मंगसरू राम की बेटी की शादी गत मंगलवार 28 फरवरी को चैलचौक के खारसी में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बुधवार एक मार्च को अपने गांव से मगसरु राम परिवार व रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल में धाम खाने के लिए गए हुए थे। शाम को निजी बस एचपी 65 ए-7786 से वापस स्यांजी कोठी गांव लौट रहे थे। हाटेश्वरी माता मंदिर के समीप ही बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुढ़क गई। एक पलटा खाने के बाद बस उलटी हो गई।

बस में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे घायलों को काफी मशक्कत से निकाल कर 108 एंबुलेंस से सुंदरनगर और रती अस्पताल पहुंचाया गया। बस के अंदर सीट के बीच फंसे एक बच्चे को काफी मुश्किल बाहर निकाला।


सूचना मिलते ही बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद और तहसीलदार बल्ह जय गोपाल घटना स्थल पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि बल्ह पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों का सुंदरनगर और रती अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed