फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather will remain dry in himachal till 27 december

हिमाचल में इतने दिनों तक बर्फबारी के आसार नहीं, क्रिसमस पर ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
weather will remain dry in himachal till 27 december

हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस मनाने का जश्न फीका पड़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी की आस में हिमाचल के प्रमुख पर्यटक स्थलों शिमला, मनाली और कुल्लू में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ती है। इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी होने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में व्हाइट क्रिसमस मनाने की चाह में यहां आने वाले सैलानियों को भी बर्फ के दीदार नहीं हो पाएंगे। पिछले साल भी क्रिसमस और नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी नहीं हुई थी। इससे यहां आए सैलानियों को मायूसी हाथ लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सालों में क्रिसमस पर कितनी हुई बर्फबारी

weather will remain dry in himachal till 27 december

वहीं, क्रिसमस पर बर्फबारी के पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो पर्यटकों को 25 दिसंबर को बर्फबारी का आनंद उठाने को नहीं मिला। क्रिसमस के आसपास बर्फ पड़ी भी तो वह नाममात्र ही थी। 

साल         दिसंबर में कब      कितनी बर्फ पड़ी
2016          26               3.0 सेमी   
2015          24               0.3 सेमी
2013          23               4.8 सेमी
1991          24-25
1989          23-24

शिमला के न्यूनतम तापमान में गिरावट 

weather will remain dry in himachal till 27 december

शिमला के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री तक गिरावट आई। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी मुकाबले न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केलांग में न्यूनतम तापमान -07.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.5, केलांग -07.6, मनाली -1.4, धर्मशाला 6.6, ऊना 2.8, नाहन 4.7, पालमपुर 3.0, सोलन 0.2, कांगड़ा 3.1, बिलासपुर 3.2, हमीरपुर 3.6. चंबा 0.8, डलहौजी 6.2 और कुफरी में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.2,  सुंदरनगर 22.8, भुंतर 19.2, कल्पा 11.5, धर्मशाला 15.8, ऊना 23.0, नाहन 19.0, केलांग 6.0, कांगड़ा 21.7, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 22.0, चंबा 16.2 और डलहौजी में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed