हिमाचल में इतने दिन तक खिली रहेगी धूप, इन शहरों से गर्म रहा शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी शिमला पिछले 24 घंटे के दौरान देहरादून, करनाल, हिसार और अमृतसर से गर्म रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल में छह दिन तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
प्रदेेश में सुबह और शाम शीतलहर चलेगी। 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। केलांग में -10.0, मनाली में -2.0 और भुंतर में -0.9 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, देहरादून 5.4 करनाल 4.2 और हिसार 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश के इन शहरों में ये रहा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान -0.9, केलांग -10.0 और मनाली -2.0 दर्ज किया है। ऊना में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.0, कल्पा 7.6, धर्मशाला 15.8, ऊना 24.0, नाहन 20.3, केलांग 4.6, पालमपुर 18.2, सोलन 20.4, कांगड़ा 22.0, मंडी 19.3, बिलासपुर 18.9, हमीरपुर 18.8, चंबा 16.8 और डलहौजी में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।