फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather will deteriorate from today in Himachal, Orange alert of heavy rain-snowfall

हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, अभी भी 632 सड़कें ठप

Sun, 12 Jan 2020 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Jan 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate from today in Himachal, Orange alert of heavy rain-snowfall
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते चार दिन दुश्वारियां झेलने के बाद रविवार से दोबारा मौसम बिगड़ने जा रहा है। सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 और 16 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला समेत कुछ इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों में दोबारा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। उधर, राजधानी शिमला में चौथे दिन दोपहर से बस सेवा शुरू होने से राहत मिली।
विज्ञापन


प्रदेश भर में तीन एनएच समेत 632 सड़कें अभी भी बंद हैं। बर्फ से लकदक कई इलाकों का संपर्क  शनिवार को भी अन्य क्षेत्रों से कटा रहा। सरकार और जिला प्रशासन शिमला की उदासीनता को उजागर करने के लिए शनिवार को युवा कांग्रेस गांधीगीरी पर उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने शिमला माल रोड पर गैंती-बेलचा लेकर बर्फ हटाई। उधर, शुक्रवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश के कई इलाके माइनस से बाहर आ गए हैं। 

फिर डर सताने लगा

Weather will deteriorate from today in Himachal, Orange alert of heavy rain-snowfall

राजधानी शिमला में चौथे दिन से हालत कुछ सामान्य हुए हैं पर रविवार से दोबारा मौसम खराब होने के आसार से लोगों को फिर डर सताने लगा है। कुल्लू घाटी में सप्ताह बाद भी घाटी के सैकड़ों गांव अंधेरे में हैं।

150 बिजली ट्रांसफार्मरों के अलावा दो हाईवे समेत 70 से अधिक सड़कों पर बसों की आवाजाही बंद है। 50 से ज्यादा पानी की स्कीमें जाम हैं। चंबा में जनजातीय क्षेत्र पांगी व खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग को छोड़कर सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। 


क्षेत्र                            न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                        - 14.3
कल्पा                        - 5.5
मनाली                        - 2.8
सोलन                        - 0.4
चंबा                            0.7
मंडी                            1.2
धर्मशाला                     2.6
शिमला                        3.0

ठियोग में ठंड से युवक की मौत, चौपाल में जेसीबी गिरने से गई एक की जान

Weather will deteriorate from today in Himachal, Orange alert of heavy rain-snowfall

जिला शिमला के ठियोग के नन्नी ढांक के पास एक ढाबे में अजय ठाकुर (23) मृत अवस्था में मिला है। प्राथमिक जांच में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण स्थानीय युवक की ढाबे में पड़े रहने से मौत होना बताया जा रहा है। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हिमाचल में बर्फ में फिसलने, ठंड और पेड़ गिरने से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। उधर चौपाल के सिंगलानाला में सड़क पर बर्फ हटाते एक जेसीबी गिर गई। इसमें सुनील कुमार निवासी शटल की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक रामकुमार घायल हुआ है। उसे नेरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed