{"_id":"56fa813e4f1c1bf433f00201","slug":"weather-updates-for-himachal-read-forcast","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च के बाद तीन और चार अप्रैल को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 31 मार्च के बाद तीन और चार अप्रैल को फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 मार्च को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को दोबारा मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। चार अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 30 मार्च और एक, दो अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, सुंदरनगर में 30.3, भुंतर में 27.7, कल्पा में 18.1, धर्मशाला में 23.6, ऊना में 31.8, नाहन में 27.7 और सोलन में 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान शिमला में 11.1, केलांग में माइनस 0.8, मनाली में 3.6, कल्पा में 4.5 और डलहौजी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन