फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update: southwest monsoon arrival date in himachal pradesh

मौसम: हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

Sun, 06 Jun 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 08:44 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में  दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून तक पहुंचेगा। वहीं प्रदेश में छह से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
weather update: southwest monsoon arrival date in himachal pradesh
हिमाचल में 25 जून तक दस्तक देगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 25 जून तक प्रवेश करेगा। इससे पहले 11 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। 10 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन




विज्ञापन



मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बीते वर्ष प्रदेश में 24 जून को मानसून पहुंचा था। सामान्य के मुकाबले आठ दिन पहले मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी। इस वर्ष भी मानसून के समय से पहले पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिस रफ्तार से मानसून अभी चल रहा है, उससे आसार हैं कि 25 जून तक प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।

रविवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 36.7, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 36.2, सुंदरनगर में 35.3, चंबा में 34.8, भुंतर में 34.7, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 25.2, कल्पा में 24.2, डलहौजी में 21.9 और केलांग में 20.7 डिग्री सेल्सियस  दर्ज हुआ। 




शिमला-बिलासपुर में झमाझम बारिश, आनी में ओलों से सेब और मटर तबाह
राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसके बाद झमाझम बारिश का सिलसिला चला। बिलासपुर जिले के कई हिस्सों में भारी तूफान के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। हालांकि इससे किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है। बिलासपुर शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

झंडूता, तलाई सहित अन्य क्षेत्रों में शाम 7 बजे तक तूफान चलता रहा। वहीं, कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। आनी की टकरासी और मुहान पंचायत में ओलों से सेब और मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लगभग आधे घंटे तक लगातार ओलावृष्टि से जहां सेब के पौधों की टहनियां टूट गईं, वहीं मटर की फसल भी बरबाद हो गई। इससे किसानों और बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed