{"_id":"61642c9c8ebc3ed34f1c2c86","slug":"weather-update-himachal-weather-will-be-mainly-dry-till-15-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा पारा
Mon, 11 Oct 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:55 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई थी। बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई थी। बावजूद प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.5, सुंदरनगर में 32.9, कांगड़ा में 32.2, हमीरपुर में 31.6, चंबा में 30.7, भुंतर में 30.3, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 24.1, कल्पा में 21.3, और केलांग-डलहौजी में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन