फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal heavy rain yellow alert in four districts of himachal pradesh

weather update himachal: चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा। 

विज्ञापन
weather update himachal heavy rain yellow alert in four districts of himachal pradesh
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर को चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कम और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जिला कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में 25 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा और बारिश होगी। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा।
विज्ञापन


उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान 10.8. चंबा 20.9, डलहौजी 15.8, धर्मशाला 19.4, कांगड़ा 23.5, पालमपुर 21.4, मनाली 16.0, भुंतर 20.5, हमीरपुर 23.0, मंडी 19.0, ऊना 24.5, बिलासपुर 22.5, कल्पा 13.0, शिमला 17.1, सोलन 19.7, नाहन 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना का अधिकतम तापमान 34.2, डलहौजी 20.1, चंबा 31.1, केलांग 25.8, धर्मशाला 27.2,  कांगड़ा 31.3, भुंतर 32.5, हमीरपुर 30.0, सुंदरनगर 32.2, बिलासपुर 32.5, शिमला 23.5, सोलन 29.5, नाहन 28.4 और कल्पा 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed