{"_id":"629b3713273c6a3bf2258802","slug":"weather-update-himachal-heat-wave-alert-in-many-parts-of-state-konw-four-days-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Himachal: हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, कई भागों में लू चलने का अलर्ट, प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update Himachal: हिमाचल में गर्मी ने किया बेहाल, कई भागों में लू चलने का अलर्ट, प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ
Sat, 04 Jun 2022 05:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:05 PM IST
सार
प्रदेश के मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ता तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। प्रदेश के मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 8 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में 5 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। 17-18 जून को मानसून के हिमाचल में प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के आसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 44 22.5
धौलाकुंआ 41.7 19.6
बिलासपुर 37 22.0
हमीरपुर 36.6 18.6
कांगड़ा 38.8 21.3
चंबा 37.8 17.9
भुंतर 36.2 15.1
धर्मशाला 37 22.2
सोलन 35.2 16.5
शिमला 28.5 19.1
कल्पा 23.4 9.4
केलांग 19.8 7.7