{"_id":"0f8ef218b61f377a1dcbd5a8ab235fad","slug":"weather-update-for-himachal-read-story-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के लिए रहें तैयार, बदलने वाला है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के लिए रहें तैयार, बदलने वाला है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा, मंडी, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शनिवार को भी उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। उधर, वीरवार को प्रदेश भर में मौसम खराब रहा। हालांकि कहीं भी बर्फबारी और बारिश होने की सूचना नहीं है। लोगों को ठंडी हवाओं ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि निचले मैदानी इलाकों में तापमान अभी भी सामज्ञन्य है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.1, कल्पा में माइनस 1.8 और मनाली में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन