{"_id":"32dae06b4f85303613d2ce75cb0e0154","slug":"weather-update-for-himachal-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए नए साल पर कैसा रहेगा मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के बाद अब नववर्ष में भी बर्फबारी होने की उम्मीद टूट रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 से 31 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि, 26 दिसंबर शनिवार को एक दिन मध्यम पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में सूबे के पर्यटन कारोबारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मध्य पर्र्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के अधिकांश क्षेत्रों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शुक्रवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -10.9, मनाली का -4.2, ऊना का -2.0, कल्पा का -3.2, सोलन का -0.5 और हमीरपुर का -0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 9.8, धर्मशाला में 12.2, ऊना में 19.2, सोलन में 16, मनाली में 6.2 और मंडी में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन