{"_id":"382db152e3f43c17443bd8941ac1d451","slug":"weather-update-for-himachal-next-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, हिमाचल में अगले दो दिन के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, हिमाचल में अगले दो दिन के मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Jun 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। जून माह में भी सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां निचले क्षेत्रों में गर्मी से राहत दी है, वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री कम हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार को रोहतांग समेत मनाली के साथ लगतीं चोटियों, चंबा में भरमौर के पहाड़ों पर भी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन