{"_id":"69e687204bc343177a059d16","slug":"weather-to-remain-clear-for-four-days-yellow-alert-for-rain-on-the-25th-and-26th-cold-conditions-persist-in-mo-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: चार दिन तक साफ रहेगा मौसम, 25 और 26 को बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में ठंड बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: चार दिन तक साफ रहेगा मौसम, 25 और 26 को बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों में ठंड बरकरार
Tue, 21 Apr 2026 01:36 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:36 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद दो दिन के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। उसके बाद दो दिन के लिए मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में मौसम साफ रहा। साफ आसमान और खिली धूप के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन
मनाली से पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए कोकसर पहुंचे और बर्फीली वादियों का आनंद लिया। मौसम खुलने से बागवानों को भी कुछ राहत मिली है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 11 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पांवटा साहिब में सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। ऊना जिले में भी सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर अभी भी कायम है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन