फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather surprising everyone in himachal

हिमाचल में मौसम के बदले मिजाज से हैरान है जानकार

Fri, 04 Apr 2014 02:36 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
weather surprising everyone in himachal

सूबे में मौसम के बदले मिजाज से इस बार हर कोई हैरान है। अप्रैल महीना शुरू हो गया है लेकिन अभी तक गर्मी अपना असर नहीं दिखा पाई है।

विज्ञापन


आए दिन हो रही बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में औसत से काफी कम तापमान चल रहा है। इससे न सिर्फ गेंहूं की फसल को नुकसान हो रहा है बल्कि कई बेमौसमी सब्जियों की बीजाई में भी देरी हो रही है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो पिछले कुछ महीनों से बार बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ रहा है। यही वजह है कि तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है।
विज्ञापन


एचपी यूनिवर्सिटी के भूगोल प्रोफेसर डीडी शर्मा के अनुसार जब तक विक्षोभ सक्रिय रहेंगे तब तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।

20 तक भी नहीं पहुंच पा रहा पारा

weather surprising everyone in himachal

मौसम विज्ञानियों की मानें तो अप्रैल महीने में शिमला का औसतन अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन इस बार यह 15 के आसपास चल रहा है।

यहां वर्ष 2002 से लेकर 2013 तक अप्रैल महीने में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा है। मगर इस बार यह 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

आने वाले दिनों में भी मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए तापमान बढ़ने की कम ही संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि गर्मियां शुरू हो चुकी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभों चलते तापमान नहीं बढ़ पा रहा है।

उन्होंने बताया कि मौसम के इस मि‌जाज को देखते हुए यह बताना मुश्किल है कि कब प्रदेश में गर्मी का मौसम आएगा।

प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार

weather surprising everyone in himachal

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उतरी पश्चिमी हिमालय में फिर से विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे छह अप्रैल के बाद निचले मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बन गई है।

वहीं, विभाग का अनुमान है कि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हो सकता है। विभाग के अनुसार नौ अप्रैल तक प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed