Weather : हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान, अंधड़ में कई जगह गिरे पेड़; घरों के शीशे टूटे... उड़ी चादरें
हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ का असर दिखा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में मकानों की छत से चदरें उड़ गईं और कई घरों के शीशे भी टूटे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही आंधी-तूफान ने लोगों को हिला कर रख दिया है। कल शाम से रात तक हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ का असर दिखा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में मकानों की छत से चदरें उड़ गईं और कई घरों के शीशे भी टूटे।
Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 21 तक बारिश के आसार; जानें अपडेट
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: Shobhit Katiyar, Senior Scientist, IMD, says, "In the next 48 hours, the weather will remain mostly clear across the state. However, a very active Western Disturbance is expected to influence Himachal Pradesh from the afternoon of April 18 until… pic.twitter.com/Sq6lkFP7iH
— ANI (@ANI) April 16, 2025
कटियार ने बताया कि इस प्रणाली के कारण हमें राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है। 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 6 से 12 सेमी के बीच बारिश हो सकती है। इस वजह से, हमने 18 और 19 अप्रैल के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.