हिमाचल में फिर चढ़ा पारा, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। तापमान बढ़ने से हिमाचल के मैदानी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं।
शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में और अधिक वृद्धि होने के आसार जताए गए हैं। 23 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जून तक कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.5, बिलासपुर में 36.2, हमीरपुर में 35.5, सुंदरनगर में 35.6, कांगड़ा में 34.4, चंबा में 34.3, भुंतर में 34.0, नाहन में 32.0, सोलन में 31.0, शिमला में 26.8, डलहौजी में 21.3, कल्पा में 16.9 और केलांग में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। गुुुरुवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 20.6, मंडी में 21.0, हमीरपुर में 19.4, बिलासपुर में 19.6, कांगड़ा में 19.3, चंबा में 16.4, धर्मशाला में 16.6, शिमला में 14.8, मनाली में 11.0 और केलांग में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।