हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्री मानसून की दस्तक के साथ हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 जून तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 23, 24 और 25 जून को राज्य के 10 जिलो में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने 23 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। जबकि 24 और 25 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भी भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी है।
24 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का भी पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी भी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने से मैदानी जिलों में गर्मी के प्रकोप के आंशिक कमी दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 34.8, कांगड़ा-बिलासपुर-चंबा में 34.0, हमीरपुर में 33.8, सुंदरनगर में 33.2, मंडी में 32.6, सोलन में 31.5, नाहन में 30.9, मनाली में 29.6, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 25.7, कल्पा में 27.0, केलांग में 23.4 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.4, ऊना में 23.2, कांगड़ा में 22.8, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.3, मंडी में 19.0, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.5, कल्पा में 11.8 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।