फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather report:heavy rainfall and thunderstorm warning for Three days of in Himachal, alert issued for 10 districts

हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Mon, 22 Jun 2020 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
weather report:heavy rainfall and thunderstorm warning for Three days of in Himachal, alert issued for 10 districts
बारिश शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

प्री मानसून की दस्तक के साथ हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 जून तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 23, 24 और 25  जून को राज्य के 10 जिलो में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने 23 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। जबकि 24 और 25 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भी भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी है।

विज्ञापन



24 जून को प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का भी पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी भी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने से मैदानी जिलों में गर्मी के प्रकोप के आंशिक कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आने के आसार जताए हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, भुंतर में 34.8, कांगड़ा-बिलासपुर-चंबा में 34.0, हमीरपुर में 33.8, सुंदरनगर में 33.2, मंडी में 32.6, सोलन में 31.5, नाहन में 30.9, मनाली में 29.6, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 25.7, कल्पा में 27.0, केलांग में 23.4 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 23.4, ऊना में 23.2, कांगड़ा में 22.8, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.3, मंडी में 19.0, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.5, कल्पा में 11.8 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed