फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather report: Hailstorm warning for six districts of Himachal

हिमाचल के छह जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, पांच मई तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 29 Apr 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
weather report: Hailstorm warning for six districts of Himachal
कुजुंम दर्रा में बर्फ हटाती बीआरओ टीम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में पांच मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। राजधानी शिमला में बुधवार को सुबह के समय धूप खिलने के बाद दोपहर बाद हल्के बादल छाए गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।

विज्ञापन


बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 30.8,  कांगड़ा में 30.9, नाहन में 28.1, सुंदरनगर में 29.5, भुंतर में 28.2, चंबा में 28.9, सोलन में 26.5, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 21.0, कल्पा में 20.5, केलांग में 16.8 और डलहौजी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद अब रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार रात को नाहन में सबसे अधिक 17.7, ऊना में 16.8, कांगड़ा में 16.2, बिलासपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। केलांग में न्यूनतम तापमान 5.7, कल्पा में 4.5, मनाली में 6.6, शिमला में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed