{"_id":"5909c4694f1c1b3d0a44105d","slug":"weather-rain-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक, पारा गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 May 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मंगलवार रात को न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का दौर जारी रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.6, शिमला में 22.6, सुंदरनगर में 27.8, धर्मशाला में 28.6, कल्पा में 17.6, नाहन में 30.5, सोलन में 26.0
विज्ञापन
और कांगड़ा में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन