{"_id":"58d2af784f1c1b425c1a3796","slug":"weather-forecast-heat-waves-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बारिश हुई, न चला अंधड़, 34 डिग्री पहुंचा ऊना में पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बारिश हुई, न चला अंधड़, 34 डिग्री पहुंचा ऊना में पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बुधवार को अंधड़ चलने को लेकर जारी की गई चेतावनी बेअसर साबित हुई है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मार्च महीने का इस साल का सबसे अधिक तापमान बुधवार को ऊना में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोलन और सुंदरनगर में भी पारा 30 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। बुधवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी, जबकि मौसम इसके विपरीत रहा।
विज्ञापन
बुधवार को और दिनों के मुकाबले पारा और अधिक चढ़ा। शिमला में अधिकतम तापमान 23.0, भुंतर में 28.8, कल्पा में 19.0, धर्मशाला में 21.2, नाहन में 29.5, चंबा में 27.6, हमीरपुर में 28.6, बिलासपुर में 28.7, मंडी में 23.2 और कांगड़ा में 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मौसम विभाग ने वीरवार को भी अंधड़ चलने की चेतावनी और बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन