{"_id":"6a9d38545cbecad6b90b1bdd","slug":"himachal-bjp-new-appointments-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भाजपा ने पूर्व सैनिक और खेल प्रकोष्ठ में की नई नियुक्तियां, प्रदेश और जिला स्तर पर सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भाजपा ने पूर्व सैनिक और खेल प्रकोष्ठ में की नई नियुक्तियां, प्रदेश और जिला स्तर पर सौंपी जिम्मेदारी
Sun, 06 Sep 2026 03:24 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:24 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में छह प्रदेश सह-संयोजक और पांच जिला संयोजक नियुक्त किए गए हैं। खेल प्रकोष्ठ में चार प्रदेश सह-संयोजक और दस जिला संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। दोनों प्रकोष्ठों में प्रदेश सह-संयोजकों और जिला संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद नई टीम की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में छह प्रदेश सह-संयोजक
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने छह प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। इनमें नायक विनोद कुमार, ऑनरेरी कैप्टन जितेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर संत राम तोमर, नायक हीरा लाल ठाकुर, नायब सूबेदार मनीष कुमार और कैप्टन एम.आर. ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला स्तर पर हमीरपुर में कैप्टन मदन बरयाल, पालमपुर में कैप्टन श्याम लाल, मंडी में सूबेदार नरेंद्र कुमार, देहरा में मनोज राणा और शिमला में हवलदार पवन कुमार चौहान को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक अभिषेक पटियाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नई टीम पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से संगठन के समक्ष रखने का कार्य किया जाएगा।
खेल प्रकोष्ठ में चार प्रदेश सह-संयोजक
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह राणा ने चार प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। इनमें तेज प्रताप चोपड़ा, कुलदीप राणा, ईश्वर रोहाल और शीला कौशल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संयोजकों के रूप में कुल्लू में खेमराज ठाकुर, महासू में अंकित वर्मा, हमीरपुर में जयदीप शर्मा, पालमपुर में नवीन कटोच, मंडी में सुनील कुमार, कांगड़ा में विजय रामशरण भंडारी, ऊना में अरुण ठाकुर, किन्नौर में ज्ञान विद्या, चंबा में सुरेंद्र ठाकुर और सुंदरनगर में अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह राणा ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ प्रदेश के खिलाड़ियों, युवाओं और उभरती खेल प्रतिभाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रकोष्ठ का प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों और खेलों से जुड़े मुद्दों को संगठनात्मक मंच पर मजबूती से उठाया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ा जाए।
दोनों प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों अभिषेक पटियाल और कुलदीप सिंह राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दोनों प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों अभिषेक पटियाल और कुलदीप सिंह राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।