हिमाचल प्रदेश: 11 सितंबर को होगी सुक्खू कैबिनेट की बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 11 सितंबर को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सरकारी विभागों में खाली पदों से जुड़े मामलों पर भी निर्णय की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट बैठक के लिए संबंधित विभागों से एजेंडे मंगवाए गए हैं। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल विचार-विमर्श करने के बाद आवश्यक निर्णय लेगा।
रिक्तियों पर भी नजर
बैठक में सरकारी विभागों में खाली चल रहे पदों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों को भरने से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं। ऐसे में 11 सितंबर की बैठक सरकारी नौकरियों और विभागीय कार्यप्रणाली के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।