मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दो दिन अंधड़, ओलावृष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चार और पांच अप्रैल को अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में तीन से सात अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम केंद्र की चेतावनी से प्रदेश में पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
रविवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार तीन से सात अप्रैल तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। चार से सात अप्रैल तक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी बारिश होगी।
ऊना में 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
चार और पांच अप्रैल को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी के साथ आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उधर, शनिवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब चार बजे मौसम में एकाएक आए बदलाव के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल उमड़ने से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक भी बढ़ गई है।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला में अधिकतम पारा 25.3, सोलन में 30.8, धर्मशाला में 29.2, नाहन में 33.3, सुंदरनगर में 33.5, भुंतर में 31.8, कल्पा में 20.4, मंडी में 31.7, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 35.4, कांगड़ा में 34.1, चंबा में 32.0 और मनाली में 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।