फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast for himachal and cold wave warning

हिमाचल में दो दिन शीतलहर की चेतावनी, मतगणना के दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
weather forecast for himachal and cold wave warning

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा करीब पांच महीने के लिए बंद हो गया है।  

विज्ञापन


अब एक मात्र हवाई सेवा ही जनजातीय लोगों के लिए आने जाने का विकल्प बचा है। हालांकि लाहौल प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में केवल मरीजों को ही रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल उतरी छोर से ही मनाली जाने के लिए सुविधा मुहैया की है। 
विज्ञापन


उधर, लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग सिस्सू ने हेलीपैड को जाने वाली सड़क से बर्फ हटाने कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। घाटी के भीतर भी संपर्क मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक का सफर काफी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी

weather forecast for himachal and cold wave warning

तीन दिन बर्फबारी और बारिश के बाद 21 दिसंबर तक मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि तीन दिन की बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ने के साथ ही अब शनिवार और रविवार को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 

विभाग ने यह चेतावनी मैदानी तथा निचले पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जारी की है। हालांकि मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को मतगणना वाले दिन मौसम साफ रहने की बात कही है।

ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

weather forecast for himachal and cold wave warning
शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा लेकिन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। इसके साथ ही शिमला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इसके अलावा कल्पा में -2.8, धर्मशाला में 5.4, ऊना में 7.3, नाहन में 7.5, सोलन में 2.5, कांगड़ा में 4.4, मंडी में 6.0, बिलासपुर में 8.0, चंबा में 6.0, हमीरपुर में 7.6 और डलहौजी में 1.4 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं मनाली में शुक्रवार को भी पारा शून्य पर रहा जबकि केलांग में सबसे कम -7.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed