{"_id":"f3dcf6638bb5d1bbb8e58aece0f581f3","slug":"weather-forecast-for-himachal-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के आधे से ज्यादा इलाकों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0, केलांग में माइनस 4.6 और मनाली में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान शिमला में 14.0, सुंदरनगर में 18.2, कल्पा में 10.4, धर्मशाला में 15.4, ऊना में 17.2, नाहन में 17.4, सोलन में 17.5, मनाली में 11.4, बिलासपुर में 17.4, हमीरपुर में 16.4 और मंडी में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 24 जनवरी तक हिमाचल में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इधर, इन दिनों मौसम में आए बदलाव से सूबे के मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी गई है और पहाड़ों में धूप खिल रही है। मध्य पर्र्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय मौसम गर्म हो गया है हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार है।
विज्ञापन