{"_id":"581751a14f1c1bab314359ed","slug":"weather-forecast-chances-of-rain-and-snowfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फवारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फवारी की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Nov 2016 06:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में चार और पांच नवंबर को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फवारी होने की संभावना जताई है। उधर, रविवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।
विज्ञापन
सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल भी छाए रहे। राजधानी शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3, धर्मशाला में 22.8, ऊना में 30.8, नाहन में 25.5, सोलन में 24.5, सुंदरनगर में 27, भुंतर में 26.7,
विज्ञापन
कल्पा में 17.4, मंडी में 28.1, हमीरपुर में 25.8, बिलासपुर में 25, कांगड़ा में 25.9, मनाली में 21 और चंबा में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। केलांग में 1.4, कल्पा में 3, मनाली में 5, भुंतर में 7.2, सोलन में 7.8, सुंदरनगर में 8.6, शिमला में 10.4 और धर्मशाला में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन